Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

डामटा में मां सरस्वती की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा को निकाली कलश शोभायात्रा, डा०वीरेन्द्र सिंह चौहान का योगदान…पढें।

 

 

 

डामटा । जनपद उत्तरकाशी के डामटा में सरल डायग्नोस्टिक सेन्टर नओयडआ़ दिल्ली में चिकित्सा निदेशक के पद पर कार्यरत प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डामटा निवासी डा०वीरेन्द्र सिंह चौहान ने मां सरस्वती के प्रति अपनी अपार आस्था एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने ओर से कुछ योगदान करने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मन्दिर हाईस्कूल डामटा विशाल प्रार्थना कक्ष एवं मॉ सरस्वती भव्य मन्दिर बनवाया गया । जिसमें उनके द्वारा तीन दिन के धार्मिक अनुष्ठान के बाद बसंत पंचमी के दिन शुभमुहूर्त में मॉ सरस्वती की दिव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा व स्थापना करवाई जा रही है ।

विद्या मन्दिर में नव निर्मित विशाल प्रार्थना कक्ष एवं सरस्वती मन्दिर में सरस्वती की दिव्य प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आज डामटा में क्षेत्र की माता बहिनों, स्कूल के छात्र -छात्राओ व स्थानीय लोगों द्वारा धार पानी प्राकृतिक जल स्रोत से विद्यालय परिसर तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी । तथा कलश शोभायात्रा के नव निर्मित मन्दिर व प्रार्थना कक्ष में विधि-विधान से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात दो फरवरी को सरस्वती के इस नव निर्मित मन्दिर में 2.5फीट ऊॅचई व 90 किलोग्राम वजनी मॉ सरस्वती की दिव्य मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करने के साथ डा० वीरेंद्र सिंह चौहान व उनके परिवार की ओर से विशाल भण्डारा (भोज) दिया जायेगा। कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष चमन सिंह चौहान, विद्यालय के प्रबन्धक चतर सिंह चौहान, सह प्रबन्धक दयाराम थपलियाल, प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद नौटियाल, डा० वीरेंद्र की माता श्रीमती श्यामा देवी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह रावत, पूर्व प्रधान पूरण सिंह चौहान, बचन सिंह चौहान, सरदार सिंह राणा, बलवीर सिंह चौहान, व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, गजे सिंह पंवार, जबर सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह चौहान, जयपाल राणा, गजेन्द्र पंवार, अनिल चौहान, राधेश्याम थपलियाल, रामसिंह, रमेश चौहान,सचिन चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

चाय की दुकान की आड़ मेंअवैध नशे का कारोबार, 800 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देना होगा : कोश्यारी

Jp Bahuguna

आपका राशन कार्ड यदि नहीं बना है तो खाद्य पूर्ति विभाग की तरफ से हुआ है आदेश जारी आप अपने आवश्यक कागज लेकर पंहुचे अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता के पास…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page