Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

कार्रवाई ।मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी करते 02 युवकों को किया दबोचा, स्कूटी से कर रहे थे चरस की तस्करी.. पढ़ें।

 

मोरी।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 28.01.2025 की देर सायं को मोरी-नेटवाड रोड पर रा0इ0कॉ0 से आगे चैकिंग के दौरान विरेन्द्र थापा व लविश नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07DY-6797 (स्कूटी) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 712 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- विरेन्द्र थापा पुत्र महेन्द्र थापा निवासी बेल रोड़ वास्वाला ग्रांट मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष।

2- लविश पुत्र दयानन्द निवासी ओगलबट्टा मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष ।

 

बरामद माल- 712 ग्राम चरस ( करीब 1 लाख 70 हजार रु0)

Related posts

चमोली :मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने ली विभागों की समीक्षा बैठक

admin

उत्तरकाशी पंहुची उत्तराखंड में तीसरा मोर्चा की जनचेतना यात्रा और लोगों से की यह अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्सव।पुरोला में धूमधाम से मनाया गया एक दिवसीय जौनसार बाबर एवं जौनपुरियों का मरोज महोत्सव… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page