Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

प्रेस क्लब उत्तरकाशी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन और प्रेस क्लब के राजेश रतुडी़ बने अध्यक्ष और अजय कुमार बने महासचिव… पढ़ें ।

 

 

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी प्रेस क्लब का कार्यकाल पूरा होने पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला सभागार में आयोजित प्रेस क्लब की आम बैठक में सर्वसहमति से राजेश रतूड़ी को अध्यक्ष तथा अजय कुमार को महासचिव चुना गया। जबकि चंद्र प्रकाश बहुगुणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार कुंवर साब सिंह कलूड़ा की माता के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया।

मंगलवार को आयोजित प्रेस क्लब की आम बैठक में कार्यकारिणी विस्तार के दौरान गंभीरपाल परमार, विपिन नेगी, चैन सिंह असवाल, मुकेश जगमोहन को उपाध्यक्ष बनाया गया। लेखा व्यवस्थापक आशीष मिश्रा, सह सचिव शंकर सिंह गुसांई, सूर्य प्रकाश नौटियाल, मीडिया प्रभारी पृथ्वीदत्त नैथानी, प्रचार सचिव कृष्णा राणा को चुना गया, जबकि सदस्य के रूप में विनीत कंसवाल, महावीर राणा, दीपक नौटियाल, सुभाष रावत, विनोद रतूड़ी, नरेश रावत आदि सदस्य बनाए गए। संरक्षक मंडल में सुरेंद्र भट्ट, कुशला प्रसाद रतूड़ी, संतोष शाह, गिरीश गैरोला आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र गोदियाल, बलबीर परमार, प्रकाश रांगड़, राजीव नौटियाल, डीपी उनियाल, यशपाल बिष्ट सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।

Related posts

नशे के कारोबार पर पुलिस नहीं लगा पा रही नकेल,आम लोगों का गुजरना हुआ दूभर

admin

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार बड़कोट गांव वार्ड एक और दो में किया जनसंपर्क मतदाताओं से की अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों भेड़-बकरियां मरने की सूचना

admin

You cannot copy content of this page