Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

कार्रवाई।हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को बडकोट पुलिस 718 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार,नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को दिया 2000 रु0 का पुरस्कार… पढ़ें।

 

 

 

 

बड़कोट।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस अभियान के दौरान आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धर-पकड़ की कार्यवाही भी कर रही है। क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आज दिनांक 18.12.2024 की प्रातः बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यमुना पुल बड़कोट टटाऊ के पास से सोनीपत, हरियाणा निवासी दीपक नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या HR05P-8343 (मारुति जैन) से 718 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।अभियुक्त चरस को बडकोट के दूरस्थ क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए हरियाणा में बेचने की फिराक में था ।

Related posts

राममयी हुआ भारत यमुना घाटी विभिन्न आयोजन मंदिरों में अनुष्ठान।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने ली निगरानी समिति की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

साईं सृजन एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान मिला सत्यम व आरती को… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page