Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।उत्तरकाशी नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला पद और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया फीडबैक… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जनपद उत्तरकाशी की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोभाल ने आज दिनांक 30.11.2024 को उत्तरकाशी पुलिस कप्तान के रुप में कार्यभार संभाला गया है, राज्य गठन के बाद वह जनपद उत्तरकाशी की 19वीं तथा पहली महिला पुलिस अधीक्षक हैं, कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उनके द्वारा सर्वप्रथम उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत उनके द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर जनपद की अपराध, कानून, सुरक्षा तथा पुलिस व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु वह लगातार प्रयासरत रहेंगी, जनसुरक्षा को मजबूत करना, जनता व पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व नशे की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

नींव के पत्थर : राम मंदिर निर्माण में उत्तराखंड की बेटी का योगदान शकुन्तला बिष्ट नायर को याद करने का मौका

Team Yamunotri Express

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ( IFWJ )के चुनाव में उत्तराखंड से सुनील थपलियाल चुने गए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं मनोज सैनी बने राष्ट्रीय सचिव.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अनूठी पहल:54,694 कदम पैदल मार्च कर सीओ बडकोट ने पुलिस,एसडीआरएफ टीम के साथ चारधाम यात्रा एवं नशे के प्रति लोगों को किया जागरुक

admin

You cannot copy content of this page