Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शोक।नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

ब्रह्मखाल /सुरेश चंद रमोला ।जनपद के सबसे उम्रदराज बुजुर्ग मतदाता शेरदास ने अपने निवास स्थान ब्रह्मखाल में जीवन की अंतिम शाशें ली। शेरदास 110 वर्ष की अवस्था में थे और पिछले लोकसभा के चुनाव में उन्हें मतदान के लिए प्रशासन ने डोली में बिठाकर उनके पैतृक गांव मालना गांव में ले गये थे जहां पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया था। शेर दास पूर्व अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य और वर्तमान मे भाजपा मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री डा स्वराज विद्वान के दादा थे और आज उन्होंने अपनी पांच पीढ़ियों के दर्शन कर यमलोक को प्रस्थान किया। उनके दोनों पुत्र राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी शेरदास अपने सभी ज्ञानेन्द्रियो से स्थिर थे। जीवन भर वै सिलाई मशीन के सहारे अपना जीवन व्यतीत करते रहे और उनके काम से लोग प्रभावित थे। कुशल ब्यवहार, सरल स्वभाव और कर्मयोगी के रूप में उनकी छवि थी इसी कारण आज जब वै अपना शरीर छोड़ गये तो सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट धरासू में किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और राजनैतिक लोगों ने उन्हें कंधा दिया। ब्रह्मखाल व्यापार मंडल ने शोक में आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

Related posts

12 को होगी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

admin

उत्तरकाशी:हादसों को न्योता दे रहा है बड़कोट-तिलाड़ी मोटरमार्ग, 32 सालों से डामरीकरण नहीं हो पाया शहीदों के नाम पर बने इस मोटरमार्ग का

admin

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर निशंक ने बड़कोट में जनसभा को किया संबोधित और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page