Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्तव्य फाउंडेशन की पहल हुई चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन… पढ़ें।

चिन्यालीसौड़ /अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी जनपद में कर्तव्य फाउंडेशन समय समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है और इसी क्रम में चिन्यालीसौड़ वार्ड नंबर 5, नगर पालिका – कर्तव्य टीम द्वारा वार्ड नंबर 5 में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कर्तव्य फाउंडेशन के संस्थापक सिद्धार्थ नौटियाल ने बताया कि उनकी टीम समय समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाती रहती है और अब छात्र/ छात्राओं के साथ चित्रकला अभियान का आयोजन किया।
जूनियर वर्ग में यश ने प्रथम स्थान, चांदनी ने द्वितीय स्थान और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम, शुभांकर ने द्वितीय, और कार्तिक ने तृतीय स्थान पर आकर अपने हुनर का परिचय दिया। पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनकी रचनात्मक क्षमता को सराहा गया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक मस्तराम नौटियाल और नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सनी कुमार का विशेष सहयोग रहा, जिनका टीम कर्तव्य की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वार्ड के सम्मानित निवासी सुरेन्द्र कुमार, कपिल, सोनू कुमार, हरतोश कुमार, विनोद, मोहन, विकास, सनी कुमार (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) और कर्तव्य फाउंडेशन के संस्थापक सिद्धार्थ नौटियाल एवं सदस्य संदीप रावत, मस्तराम नौटियाल शामिल थे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना और उनकी रचनात्मक सोच को एक नई दिशा देना है।

Related posts

खुशखबरी: उत्तराखण्ड पुलिस में 1718 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी….

admin

हाईवे चौड़ीकरण की ब्लास्टिंग से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, डामटा सहित दर्जनों गांव अंधेरे में… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

जिलास्तरीय खेल महाकुम्भ के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

admin

You cannot copy content of this page