Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पी जी कालेज कर्णप्रयाग के दो दिवसीय 45 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ….. पढ़ें।

कर्णप्रयाग।डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली का 45 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2024-25 का उद्घाटन महाविद्यालय मे प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) वी. एन.खाली ने तीनों संकाय के झण्डारोहण एवं एन सी सी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा दी गयी मार्च पास्ट की सलामी के साथ शुभारम्भ किया। क्रीड़ा प्रभारी द्वारा प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों का बैच अलंकरण किया गया। प्राचार्य ने वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है। खेल-कूद से मन एवं मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी छात्र एवं छात्रायें पूर्ण अनुशासन एंव खेल भावना से क्रीड़ा के सभी अधिकृत नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय की गरिमा ,सम्मान एवं खेल के गौरवान्वित कर भाग लेंगे। साथ ही कहा कि खेल मे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर आगे बढना चहिए। आज महाविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र एवं छात्रायें राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर सकते हैं। खेल प्रतिस्पधाओ में सभी छात्र एवं छात्राओ को अनुशासन में रहकर प्रतिभाग करने कहा।
क्रीड़ा प्रभारी डा. वी.आर. अंन्थवाल ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह की विस्तृत रिपोर्ट मंच के माध्यम से रखी।प्रतियोगिताओं के नियम निर्देश छात्र एवं छात्राओं को मंच के माध्यम से बताये व सभी छात्र एवं छात्राओं को नियमों का पालन करने के साथ ही शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन डा. आर. सी भट्ट ने किया। खेल प्रतियोगिताओ का शुभारंभ गत वर्ष की छात्रा चैम्पियन अमीषा को प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी द्वारा मशाल जलाकर खेल मैदान के चारों ओर मशाल दौड़ लगाकार कर किया।
प्रथम दिवस पर निम्न प्रतियोगिताये सम्पन्न हुई।
1-गोला फेंक छात्र/छात्रा वर्ग-जिसमे क्रमशः-
2-चक्का फेंक छात्र एंव छात्रा वर्ग जिसमे क्रमशः-राहुल कुमार,अंशुल रावत,आदित्य कुमार,छात्रा -गुंजन,वबीता,खुशबू
3-भाला फेंक छात्र एंव छात्रा वर्ग जिसमे क्रमश: – राहुल कुमार,वैभव नेगी,योगेश सिंह,सोनाली,गुंजन,आयशा,
4-ऊॅची कूद छात्र एंव छात्रा वर्ग क्रमश :- नीरज राणा,वेदान्त टाकुली, युवराज सिंह , कविता,सविता, सोनाली ,
5-लम्बी कूद छात्र एंव छात्रा वर्ग

7-100 मीटर दौड छात्र एंव छात्रा वर्ग क्रमश:-सोनाली,अमीषा,प्रिया,
8-200 मीटर दौड छात्र एंव छात्रा वर्ग मे क्रमश:-सोनाली,प्रिया, कविता,
9-400 मीटर दौड मे छात्र एंव छात्रा वर्ग मे क्रमश:- प्रिया,सनिया,सविता,
10-800 मीटर दौड मे छात्र एंव छात्रा वर्ग मे क्रमश:-गुंजन,सविता,सनिया,
11-1500 मीटर दौड छात्र एंव छात्रा वर्ग मे क्रमश :- कविता,सविता,सानिया
12-3000 मीटर दौड छात्रा वर्ग प्रतियोगिताओ सम्पन्न हुई।
13-5000 मीटर दौड केवल छात्र वर्ग आयोजित की गयी।
15-कैरम प्रतियोगिता मे छात्र एंव छात्रा वर्ग मे सम्पन्न हुई।
16-टी टी प्रतियोगिता मे छात्र एंव छात्रा वर्ग की सम्पन्न हुई।
17-बैडमिंटन प्रतियोगिता मे छात्र एंव छात्रा वर्ग से सम्पन्न हुई।
18-शतरंज प्रतियोगिता मे छात्र एंव वर्ग से दिव्याशु पुरोहित, नीरज राणा।
19 -बालीबाॅल प्रतियोगिता छात्र एंव छात्रा वर्ग सम्पन्न हुई जिनमे उक्त छात्र एंव छात्राये।
प्रथम द्वितीय एंव तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी एंव छात्र- छात्राओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

Related posts

जनपद में कोविड -19 नियमों में सख्ती,सघन चेकिंग अभियान चलाने के SDM को निर्देश

admin

राहत।यमुनोत्री और गंगोत्री जमकर बर्फबारी,बारिश और बर्फबारी से किसानों को राहत…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल ने किया यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश का निरीक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page