Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पी जी कालेज कर्णप्रयाग अर्थशास्त्र विभाग मे “मोनिका एंव विजय पाल चुने गये मिस एंव मिस्टर फ्रेशर्स “…. पढ़ें।

चमोली।डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे अर्थशास्त्र विभाग एम ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र एंव छात्राओ द्वारा एम ए प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक छात्र एंव छात्राओ के लिए फ्रेशर्स पार्टी (परिचय कार्यक्रम) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी एन खाली,एंव अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ भरत लाल बैरवाण,डॉ शालिनी सैनी,डॉ कविता पाठक डॉ चन्द्रमोहन जंस्वाण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे एम ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र एंव छात्राओ द्वारा प्रथम सेमेस्टर के छात्र एंव छात्राओ को विभिन्न कसौटियों पर परख कर मिस,एंव मिस्टर फ्रेशर्स चुने। कार्यक्रम मे नृत्य, गीत, संगीत, स्वरचित कविताओ ,विषय सम्बन्धित प्रश्नावली, वाद- विवाद भाषण स्थानीय बोली भाषा, पहनावा,स्थानीय आभूषण आदि क्रियाकलाप आयोजित किये गये जिसके आधार पर एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मोनिका एंव छात्र विजय पाल मिस्टर एंव मिस्टर फ्रेशर्स चुने गये।कार्यक्रम मे डॉ एम एल शर्मा,डॉ मृगांक मलासी,डॉ कीर्तिराम डंगवालडॉ पूनम,डॉ दिशा शर्मा,डॉ सीमा पोखरियाल,सहित समस्त प्राध्यापक एंव एम ए प्रथम सेमेस्टर एंव तृतीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र विषय के छात्र एंव छात्राये उपस्थित थी।

Related posts

शोक।नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Arvind Thapliyal

नगरपालिका बड़कोट के मतदाताओं का जताया आभार और नव निर्वाचित सभी सदस्यों को सुनील थपलियाल ने दी शुभकामनाएं…पढे

Arvind Thapliyal

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का 11वां दिन, अतिथियों का लगा तांता दी खेल प्रतिभागियों को बधाई… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page