Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में फिजिशियन चिकित्सक की स्थायी तैनाती की उठी मांग और दी आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में फिजिशियन चिकित्सक की स्थायी तैनाती को लेकर नगरवासियों ने प्रभारी चिकित्सक के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी को पत्र भेजा और फिजिशियन को हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मालूम हो कि बड़कोट सी एच सी में फिजिशियन डॉक्टर सौरभ की तैनाती यथावत रखने की मांग उठने लगी है नगर व क्षेत्र के लोगो ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर फिजिशियन को बड़कोट में ही स्थायी तैनाती की मांग की है। साथ ही स्थान्तरण करने पर नगरवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। नगरवासियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंगद राणा के माध्यम से जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा।
पत्र देने वालो में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति के निर्वतमान अध्यक्ष अजय सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,विजय रावत भगत,राकेश जैन, सुनील जैन,कृष्णपाल रावत,आशीष पंवार,चेतन रावत,आनंद,शौरभ ,प्रदीप रांगड़,मनमोहन रावत, अक्षांश रावत,जयदेव रावत,गिरीश,अमित सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर शामिल थे।

Related posts

बड़कोट की मीनाक्षी रावत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, सिंगल व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Team Yamunotri Express

यमुनोत्री एक्सप्रेस की खबर का असर- CMO ने एएनएम की तैनाती की ओडगांव में , क्षेत्र के 15 से अधिक गांव को मिलेगा स्वाथ्य लाभ,पढ़े पूरी खबर

admin

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाएं सूचना अधिकारीःवंशीधर तिवारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page