बड़कोट।
यमुनोत्री धाम और हनुमानचट्टी में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय पुलिस ने यमुनोत्री से पालकी में जानकीचट्टी अस्पताल और दूसरे को बड़कोट अस्पताल में ले लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री धाम में युवा यात्री परमार सूर्यकांत पुत्र श्री जीवन भाई उम्र 37 वर्ष निवासी राजकोट गुजरात की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसे जानकीचट्टी अस्पताल में परिजनों की मदद से लाया गया था और उनकी मृत्यु हो गई थी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि शव नौगांव भेजा गया है। यहां थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि एक यात्री की हनुमानचट्टी में मृत्यु हो गई थी जिसका नाम रामेश्वर गुप्ता पुत्र श्री बालमुकुंद गुप्ता उम्र 60 वर्ष निवासी इंदौर मध्य प्रदेश था। जिसे बड़कोट अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

