Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अनाथ आश्रम-अपना घर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन दिन पर वितरित की पाठ्य सामग्री… पढ़ें।

देहरादून(बद्रीपुर)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र भट्ट के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम अपना घर अनाथ आश्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनाथ बच्चों के मध्य दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद प्रभाकर उनियाल व ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने केक काटकर बच्चों को मिष्ठान व पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती विनोद प्रभाकर उनियाल ने कहा कि धामी सरकार पूरे भारतवर्ष में अपने कार्यों के बल पर नित्य नए आयाम को छू रही है, यही वजह है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में पुष्कर सिंह धामी सरकार भारत में दूसरे नम्बर पर स्थान बनाने में सफल हुई हैं l जिला अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी व नकल विरोधी कानून लागू करके राज्य में आम जनमानस के हितों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुभाष चंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार राज्य के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक विकास की किरण पहुंचने की सोच के साथ आगे बढ़ रही है।हम सभी लोग धामी जी के दीर्घायु उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।इस अवसर पर धामी जी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्ष का रोपण भी किया गया ।कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक धमीजा ,उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, डा. राकेश उनियाल ,दुर्गा प्रसाद, गौरी रौतेला, पूनम रावत, आशिमा ,नीतू कंडारी, कुंवर सिंह पुंडीर तथा विनोद डोभाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अनाथ आश्रम के बच्चों द्वारा सुंदर गीतों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:बौखनाग,भगवती के सानिध्य में पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गंगनानी मेले(कुण्ड की जातर) का शुभारंभ

admin

बड़कोट तहसील दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद और भूमि प्रतिकर,विद्युत आपूर्ति एवं सड़कों की मरम्मत संबंधी शिकायतों का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान- त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश… पढ़ें खबर। बड़कोट। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को

Arvind Thapliyal

शहीद के नाम सड़क का डामरीकरण नही तो 2022 चुनाव में वोट भी नही, ईवीएम व वीवीपीएटी जागरूकता प्रदर्शन कार्यक्रम का किया बहिष्कार ,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page