Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस। दीपक विजल्वाण

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला। सुशासन और संप्रभुता को चिन्हित करता हुआ स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी को याद दिलाने का दिवस है। यह आजादी हमें महापुरुषों के बलिदान और त्याग की बदौलत मिली और सच्चे मायने में यदि हम भी भारत माता की रक्षा के लिये अपने जीवन का कुछ अंश इसकी रक्षा में लगा सके तो यही उन अमर शहीद बलिदानी महापुरुषों के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त वक्तव्य उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपने संबोधन में कहें। विजल्वाण ने राइका कोटधार और अटल उत्कृष्ट राइका गेंवला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और छात्रों को देश सेवा करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी ब्रह्मखाल में उनकी निधि से निर्मित एक अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया और विद्यालय को समर्पित किया। श्री विजल्वाण ने व्यापार मंडल ब्रह्मखाल के व्यापारियों के साथ बाजार की समस्याओं को लेकर एक बैठक भी जिसमें नव निर्वाचित व्यापार के अध्यक्ष मनवीर भंडारी और पदाधिकारी व व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण को लेकर बात चीत की और उन्होंने समस्या समाधान का भरोसा दिया। स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्मखाल में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय, सुमन ग्रामर स्कूल , ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी, लींबिग स्टोन स्कूल, प्राथमिक व कन्या उच्चतर व हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने महापुरुषों के स्वरूपों के साथ प्रभात फेरी निकाली और भारत की 78वीं स्वत्रता का उत्सव मनाया।इस दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतेन्द्र कुमाई, प्रधान सोनिका रावत, सामाजिक कार्यकर्ता द्रवेश विजल्वाण, महावीर सिंह रावत मनवीर भंडारी, व्यापार मंडल मीडिया प्रमुख अंकित भंडारी, सतेन्द्र रावत, एएसआई नवीन विजल्वाण सहित कई अन्य लोगो ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव विभिन्न संस्थानों में मनाया।

Related posts

उत्तरकाशी:लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर सक्षम द्वारा जिला उत्तरकाशी का अधिवेशन कराया गया संपन्न

admin

बड़कोट नगर पालिका में गहराया पेयजल संकट अब लोगों ने बाल्टियां बजाकर जगाया सरकारी सिस्टम को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :यमुनापुत्र एकता संघठन, जय हो ग्रुप ने की चारधाम के आसपास नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page