Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एक महिला और एक बालिका की भागीरथी में बहने की सूचना आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।तहसील डुंडा के अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास आज अपराह्न में लगभग 1.20 बजे
एक महिला व एक बालिका की भागीरथी नदी में बहने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहूलियत के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया है। मौके पर खोज और बचाव अभियान प्रारंभ किया जा चुका है।
उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक भी मौके पर मौजूद हैं।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:स्कूटी दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत

admin

उत्तरकाशी: पुलिस द्वारा रा0इ0का0 भंकोली में आयोजित की गई कैरियर काउंसलिंग गोष्ठी

admin

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page