Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देवलसारी थान में विराजे रूद्रेश्वर महादेव उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। रंवाई मुंगरसन्ति क्षेत्र के आराध्य देव रूद्रेश्वर महादेव ने आज विधिवत अपने गृभगृह देवलसारी थान में प्रवेश किया।
रूद्रेश्वर महाराज अब एक वर्ष तक अपने देवलसारी थान में विराजमान रहेंगे और श्रद्धालु वहीं दर्शन करेंगें।
मालूम हो कि रूद्रेश्वर महादेव लगभग 65गांव के आराध्य देव हैं और बजलाडी़, तियां, कंडाऊं, देवलसारी महाराज के चार थान हैं और चारों थानों में बारी बारी से विराजतें हैं।
‌आज रूद्रेश्वर महादेव देवलसारी थान में विराजमान हुये और इस दौरान रूद्रेश्वर महादेव नौगांव गांव से देवलसारी मंदिर पंहुचे जहां रवांई की संस्कृति के साथ तांदी नृत्य और झूमैलो लगाया गया और तमाम कार्यक्रमों के साथ महाराज की पुजा अर्चना हुई और ठीक चार बजे रूद्रेश्वर महाराज गृभगृह में विराजमान हुये।
रूद्रेश्वर महाराज के भंडारदू (गृभगृह प्रवेश) प्रवेश पर विशाल भंडारे की व्यवस्था राज्य मंत्री और पूर्व विधायक राजकुमार की
तरफ से थी।
कार्यक्रम के इस दौरान रूद्रेश्वर महादेव के गृह प्रवेश के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर,देव माली बालक राम नौटियाल,देव माली प्रमोद नौटियाल,देव माली संकित थपलियाल, राज्य मंत्री राजकुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, विजयपाल रावत, सभी थानों के माली पुजारी और बाजगी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देवभूमि सांस्कृतिक फेस्टिवल प्रतिभाग करने वाली टीम का कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भव्य स्वागत,पुरस्कार स्वरूप मिले थे 50-50 हजार रुपए… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भारतीय किसान संघ ने गोपाल डोभाल उर्फ गोलू को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद के बाद यमुनोत्री में सनाटा,तो खरशाली में हुआ उत्सव, यूट्यूब चैनल में देखे यमुनोत्री से खरशाली तक मैय्या की मनमोहक उत्सव डोली की झांकी, देखे पूरी वीडियो व पढ़े खबर …..

admin

You cannot copy content of this page