Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पंपिंग योजना को लेकर केशवगिरी महाराज की भूख हड़ताल जारी 12जुलाई को विशाल प्रदर्शन और व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

बड़़कोट /अरविन्द थपलियाल।
जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने 12 जुलाई शुक्रवार को विशाल प्रदर्शन के साथ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों को बंद करने का एलान किया है साथ ही नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की है।
मालूम हो कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से अस्त व्यस्त है। आगामी शुक्रवार को आंदोलकारियों ने बड़कोट में विशाल प्रदर्शन के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना एक माह रहा और 6 जुलाई से भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मांग माने और उग्र आन्दोल को होने से रोके अन्यथा चक्का जाम यात्रा बाधित कर आंदोलन उग्र किया जायेगा। नगरवासियों ने राज्य सरकार से जल्द चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है। धरना व ज्ञापन देने वालो में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सहकारीसमिति अध्यक्ष अजय रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,राजाराम जगूड़ी, समाजसेवी पूर्ण रावत, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,प्रवीन सिंह,सभासद संजय अग्रवाल,कपिल,नीरज रावत, तरवीन राणा,देवेंद्र रावत,ताजीराम,विजयपाल,वासुदेव,चैन सिंह,सत्य प्रसाद,बबिता,रीना,अक्षांश रावत,आशीष ,लक्ष्मी,सोना,कमला,हेमा बछेर,विजय सिंह,निधि,सुनीता,शांति प्रसाद,प्रेम सिंह,यशवंत रावत अमर सिंह,अंकित राणा,शिव प्रसाद,हरिमोहन,भरत ,सोवेंद्र चौहान, एस एस रावत,रामदुलारी,शकुंतला,सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी :मुख्यमंत्री द्वारा शानदार सलामी व बेहतरीन टर्नआउट के लिये सलामी गार्द को किया गया पुरष्कृत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:विजय दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग की दीवार ढहने से छात्रों को परेशानी

admin

कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के चलते कल होने वाला बहुद्देश्यीय शिविर स्थगित

admin

You cannot copy content of this page