Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगर पालिका में पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को अस्कोट -आराकोट के यात्रा अभियान दल का समर्थन… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।जनपद के बड़कोट नगर पालिका में पेयजल को लेकर क्रमिक धरना जारी है। मंगलवार को असकोट -आराकोट यात्रा अभियान से जुड़े दल ने धरना स्थल पहुँचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पेयजल की मांग के निस्तारण की अपील की। इधर वार्ड 6 के दर्जनों महिलाओं व वार्डवासियों ने धरना स्थल पहुँचकर समर्थन दिया और नगरवासियों ने नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की है। साथ ही आंदोलकारियों ने असकोट आराकोट यात्रा दल के प्रमुख प्रो पाठक जी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा
मालूम हो कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से त्रस्त है। मंगलवार को आंदोलन कर रहे नगर वासियों को असकोट आराकोट यात्रा के मुख्या पद्मश्री प्रो शेखर पाठक व उनके सहयोगी दल ने धरना स्थल पहुँचकर अपना समर्थन दिया । उन्होंने इस दौरान कहा कि आज जल ,जंगल व जमीन की अनदेखी ही खतरे का कारण बनता जा रहा है, उन्होंने बड़कोट में भीषण जल संकट से निजात पाने के लिए यमुना से जलापूर्ति होगी तो बेहतर रहेगा लेकिन उसके लिए पानी की स्वच्छता पर ध्यान देना होगा, आपदा के समय मिट्टी व रेत पानी मे न पहुँचे उसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को इस तरह की परियोजना की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।
इधर आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा ।
इस मौके पर पद्मश्री प्रो शेखर पाठक,प्रकाश उपाध्याय,पुष्पा डांगी, अंजली,चंदन ,कुशला सिंह विष्ट,सूरत सिंह रावत,जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,सरपंच अजय रावत ,विजय सिंह रावत भक्त,पूर्ण सिंह रावत,नरोत्तम रतूडी,संत केशवगिरी,राजाराम जगूड़ी, चन्द्रमणि जोशी,सोबेन्द्री ,आंनद, गुलाबी, प्रताप रावत,रोहन चौहान,कपिल,अजय रावत बाडिया, जय सिंह , ,सुमन रावत,डॉ सोबेन्द्र चौहान,सत्य प्रसाद ,विजय पाल रावत,दीपेंद्र मिश्रवान,राजेन्द्र सिंह,तेग सिंह,कमला देवी,ललिता भंडारी,सुंदरदेवी,मनमोहन ,गोविन्द राम, रश्मि ,प्यारी देवी,मंजू चौहान,कुसुम धनाई,सुंदरा रावत,बचन देई,अनिता ,प्रेम सिंह, आशीष, अक्षांस रावत, नीरज रावत ,देवेंद्र सिंह,गोविंद राणा,रविन्द्र सिंह,अनूप ,प्रवीन सिंह,पंकज सिंह, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

बड़ी खबर ।नगर पालिका उत्तरकाशी की सीट में  हुआ संसोधन अब महिला सीट को अनारक्षित…

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

admin

कांग्रेस वोट बैक ओर गरीब, दलितो का शोषण कर गुमराह करने की राजनीति दल -खजान दास

admin

You cannot copy content of this page