Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खरशाली में स्वर कोकिला रेशमा शाह सहित आधा दर्जन कलाकरों के गीतों में झूमे संस्कृति प्रेमी,पढ़े पूरी खबर

सुनील थपलियाल

उत्त्तरकाशी/बड़कोट

यमुना माँ के मायके खरशाली गाँव मे 12 गाँव का धड़ी चौरि कु थौलु यानी मेले की धूम रही ,यमुनापुत्र एकता संगठन खरशाली की ओर से आयोजित रात्रि संध्या में गढ़वाल की स्वर कोकिला रेशमा शाह ने सांस्कृतिक प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात्रि तक खूब समां बांधा।

मालूम हो कि खरशाली में आयोजित रात्रि संध्या कार्यक्रम का यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों में एकता फ़िल्म लाखामण्डल निदेशक बाबूराम शर्मा, डब्ल्यू आर्य,किशोर कुमार,राजसावन्त,कृपाराम कुँवर,गिरीश पंवार,रुपी राणा
ने हिमाचली,रवांई,जौनपुर,जौनसारी, जागर सहित विभिन्न गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मन जीत लिया। इसमें रेशमा शाह द्वारा यमुना कु किनारों,अगलाड़ की माटी गीत ने खूब तालियां बटोरीं।
आपको बताते चले कि रवांई, जौनपुर और जौनसार को लोक संस्कृति ,नृत्य, संगीत एक अलग पहचान रखता है, पारम्परिक वेशभूषा में सजी महिलाएं व पुरुष इसकी छठा को और भी निराला बनाते है। यहां अपने संस्कृति से बेहद लगाव है और इस लगाव के कारण आज के दौर में भी रवांई,जौनपुर और जौनसार वासी अपने लोक संगीत को महत्व देते है।
खरशाली गाँव मे आयोजित सास्कृतिक संध्या में स्थानीय लोगो के साथ विदेशी महिलाएं भी मंच पर जमकर झूमे। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,समाजसेवी अजबीन पंवार,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, कपिल रावत,ग्राम प्रधान यशपाल राणा, पंच पंडा समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल,सरत चौहान,आयोजकों में यमुनापुत्र एकता संगठन अध्यक्ष ऋतिक राणा,सुधाकर जनियल,रूपेश,विवेक उनियाल,आकाश,प्रवेश तोमर,शिवा ,कृष्णा, सौरभ,आदेश,अनित,अमरीश,दिव्यांश,नरोत्तम ,लखन उनियाल,राहुल,रजत,रवि,नितिन,शुभम,
दुर्गेश,अंकित,गौतम,हरि उनियाल ,मंगल कुमार,धर्मेंद्र विश्वकर्मा सुधीर  सैकड़ो लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्रवाई ।पुलिस व एसओजी की टीम ने 914 ग्राम चरस के साथ 1 और तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड-कोरोना से बीजेपी के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का निधन, शोक की लहर

admin

उत्तरकाशी :मानसून सत्र के मध्यनजर डीएम ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page