Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

घायल तीर्थयात्री के लिए देव दूत बने उत्तराखंड के दो पुलिस कांस्टेबल,पढ़े पूरी खबर……

  • सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

उत्तराखंड पुलिस बनी देवदूत ।
यमुनोत्री धाम से लौटते हुए एक तीर्थयात्री दिलीप भाई अचानक हुई तबियत खराब होने व दर्द से कराहने को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवान हेड कांस्टेबल राजवीर राणा और कांस्टेबल ममलेश रावत ने डंडी (पालकी) की व्यवस्था करते हुए अपने कंधों पर रखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुँचाया। जानकारी के अनुसार भंडेलीगाड़ के पास लगभग 3 किमी दूर तीर्थयात्री दिलीप भाई घायल अवस्था मे दर्द से कराह रहे थे। उसी दौरान देव दूत बनकर दो पुलिस जवान वहां पहुँच गये जिन्होंने डंडी यानी पालकी से ला रहे चार मजदूरों से पालकी से तीर्थयात्री को पैदल लाने का आग्रह किया और घायल दिलीप को उक्त पालकी में स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाकर उकी जान बचा ली गयी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी

चिकित्सकों ने घायल दिलीप को खतरे से बाहर बताया है।
इधर देवदूत बने दोनों सिपाहियों को सभी ने बधाई दी है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने सिपाही राजवीर और ममलेश की हौसला अफजाई करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आसपास सभी तीर्थयात्रियों ने दोनों सिपाहियों को बधाई भी दी।
आपको बताते चले कि उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल ममलेश रावत ने डबरकोट लैंड स्लाईड जॉन से तात्कालिक पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाला था जिसके चलते उन्हें वीरता चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

Arvind Thapliyal

खनेड़ा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, 8 साल बाद भी नहीं बना सड़क मार्ग…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

वाह जी मुझे क्या…प्रतिकर न मिलने पर रोड़ की अवरुद्ध , राहगीरों को आवाजाही में हो रही दिक्कत ,विभाग मौन

admin

You cannot copy content of this page