Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई। गंगोत्री धाम से पुलिस ने दो जेब कतरों को किया गिरफ्तार… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।मध्यप्रदेश निवासी एक श्रद्धालु द्वारा गंगोत्री पुलिस चौकी पर गंगोत्री स्नान घाट से अपने 30,000 रु0 की नकदी व एक मोबाईल फोन चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध भादवि की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी, एस0ओ0जी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये मात्र 8-9 घण्टे के अन्दर चोरी के उक्त मामले का खुलासा करते हुये सुधाकर व रवि नामक 02 जेबकतरों/चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी के 30,000 रु0 व 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया गया कि कल गंगोत्री मे हरदोई उत्तर-प्रदेश के दो जेबकतरे पकड़े गये हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाने पर मालूम हुया कि यह लोग गिरोह बनाकर धामों, पर्यटक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी-चकारी करते हैं, पहले भी इन लोगों ने हरियाणा आदि जगहों पर चोरियां की हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। चोरों के गिरोह की कुण्डली भी खंगाली जा रही है। हमारे धार्मिक स्थलों पर तीर्थयात्रियों के साथ इस प्रकार के वारदातें करने वालों पर पुलिस की पैनी बनाई हुयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सुधाकर पुत्र राजकपूर निवासी सुरजीतपुर थाना शहर कोतवाली हरदोई उत्तर-प्रदेश उम्र-29 वर्ष।
2- रविकुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी उपरोक्त उम्र- 23 वर्ष।

Related posts

उत्तरकाशी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

घने जंगल के बीच होता है भव्य मेला,जहाँ रुद्रेश्वर महादेव देते है दर्शन, साक्षी बने हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़,देखे वीडियो में और पढ़े खबर……

admin

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट पीटीए संघ का गठन अध्यक्ष बने जगमोहन विश्वकर्मा और सचिव शमा वानो औरों को भी सौंपा दायित्व… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page