Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यात्रा अपडेट।12851 वाहनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री कर चुके दर्शन…

उत्तरकाशी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों धामों में 7 दिन के भीतर 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। यह संख्या दोनों धाम में शुरुआत के दिनों में बड़ा रिकॉर्ड है। प्रशासन द्वारा होल्डिंग सिस्टम बनाते हुए तीर्थयात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा कराई जा रही। इस व्यवस्था का तीर्थयात्री भी स्वागत कर रहे हैं।
चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को रिकॉर्ड भीड़ जुटी है। धामों में क्षमता से दोगुना तीर्थयात्रियों के पहुंचने से शुरुआत में दबाव रहा। लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था संभालते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधा को बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी। इससे संकरे और दबाव वाले स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिली है। आज शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक आवाजाही सुचारू रही है। यहां बिना पंजीकरण वाले वाहनों को होल्डिंग पॉइंट पर रोका गया। जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में में यात्रा नियंत्रित व व्यवस्थित है। सभी होल्डिंग पॉइंट पर भोजन, पानी मेडिकल सुविधा दी जा रही है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि यात्रा पर पंजीकरण के बाद ही आएं। पंजीकरण की तिथि से पहले और बाद में भी आवाजाही न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि धामों को लेकर भ्रामक और अफवाह वाली जानकारी न फैलाएं। उन्होंने बताया कि अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 6102 छोटे-बड़े वाहनों में 81151 तथा गंगोत्री धाम में 6749 वाहनों में 75314 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं। यह संख्या पिछले सभी सालों में सर्वाधिक है। उन्होंने सरकार की चारधाम यात्रा से जुड़ी एडवाजरी का सख्ती से पालन करने तथा यात्रा पर आने से पहले यात्रा कंट्रोल रूम से मौसम, बुकिंग एवं भीड़ आदि की सही जानकारी अवश्य लें।

Related posts

केदारनाथ उप चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विकसित भारत संकल्प  यात्रा चकराता के अटाल, बृनाड बास्तील गांव पहुंची, ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

Jp Bahuguna

देहरादून से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 लोग थे सवार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page