Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में पेयजल संकट को देखते हुए DM ने मिनी नलकूप की दिलाई त्वरित स्वीकृति,जय हो ग्रुप ने जताया आभार,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट
नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट गहराने के साथ जय हो ग्रुप और आप उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने शासन से बड़कोट के लिए मिनी नलकूप निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्यो की योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का जिओ मिलने पर जय हो ग्रुप ने आभार जताया है।
मालूम हो कि नगर पालिका बड़कोट में पेयजलापूर्ति सुचारू न होने व पेयजल संकट गहराने के चलते जय हो ग्रुप लम्बे समय से बड़कोट में पम्पिंग योजना के लिए धनराशि की मांग करता आ रहा है।कई बार पत्राचार के साथ नगर में बर्तन बजाकर अनोखा प्रदर्शन कर जगाने का कार्य कर चुका है।
आप उपभोक्ता की भारी परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ मेहरवान सिंह बिष्ट ने 3 से 4 दिन के भीतर शासन में चर्चा कर 59.77लाख की मिनी नलकूप योजना की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति करवाई है। इस त्वरित कार्यवाही के लिए सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने जिलाधिकारी व शासन का आभार जताया साथी ही मांग की है कि बड़कोट में मिनी नलकूप से भी पर्याप्त पानी नही हो पायेगा इसके लिए जलनिगम द्वारा तिलाड़ी से पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति तत्काल दी जाय ताकि बढ़ती आबादी को पर्याप्त पीने का पानी मिल सके।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईआईटी कानपुर ने छात्र छात्राओं को समग्र विकास और टेक्नोलॉजी की दी जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

ग्राउंड जीरो से पत्रकारिता का अनुभव ले रहे राजीव प्रताप की हो रही सराहना.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page