Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

कर्णप्रयाग (चमोली)। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम दिव्यांशु, द्वितीय रितिक व तृतीय संयुक्त रूप से अमित व प्रियांशु रहे। भाषण में विवेक,आकांक्षा व सुखबीर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान को व्यवहार में अपनाया जाना चाहिए। वैज्ञानिक सोच ही देश को प्रगति पथ पर ले जाती है। विभागाध्यक्ष डा.एम.एस.कंडारी ने कहा कि नोबल पुरस्कार प्राप्तकर्ता वैज्ञानिक सी वी रमन की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। डा.के.के.द्विवेदी ने ‘रमन इफेक्ट’ पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी व्यवहारिकता वर्तमान में और अधिक बढ़ गई है। यह खोज निस्संदेह वैज्ञानिक सर सी वी रमन की अद्भुत देन है। इस अवसर पर डा.जितेंद्र सिंह, प्रयोगशाला सहायक पवन भंडारी,हरेंद्र पंवार, विवेक चमोली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन, आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी,प्रधानमंत्री  के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Jp Bahuguna

वर्ष 2017व18 की 12वीं पास छात्राओं को मिले कन्याधन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

admin

You cannot copy content of this page