बड़कोट।
उत्तराखंड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम लागू होने के बाद लोनिवि और सिंचाई विभाग के रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों के समक्ष पेंशन का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों लोनिवि बड़कोट कार्यालय के बाहर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीनों मांगो के निस्तारण की मांग की साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी। राज्य सरकार ने आठ मई, 23 से इस अधिनियम को लागू कर दिया है। खास बात यह है कि इसे एक अप्रैल, 1961 से यह मान्य गया है। इससे उन वर्कचार्ज कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हुआ है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिटायर हुए। सितंबर, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने लोनिवि व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के वर्कचार्ज सेवा को पेंशन के लिए अर्हकारी माना था।
लोनिवि के कर्मचारी नेता चंद्र मणि डोभाल ने प्रमुख अभियंता एवं विभागध्यक्ष को पत्र भेजने के निर्णय में कहा कि सरकार के एक्ट लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों के पेंशन के मामले विभिन्न कोषागारों में लंबित हैं। एक्ट लागू होने से इन कर्मचारियों के पेंशन पर फैसला नहीं हो पा रहा है। सभी की मांगों का निस्तारण किया जाय। खण्ड सचिव भगत सिंह जयाडा ने कहा कि पूर्व की भांति वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्त का लाभ दिया जाय,कर्मचारियों की कटौती को बंद किया जाय,मंत्रिमंडल की गठित उप समिति के सम्मुख कर्मचारियों का पक्ष रखने के लिए फील्ड कर्मचारी महा संघ को समय दिया जाय।
उधर अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह का कहना है कि इसी तरह उन वर्कचार्ज कर्मचारियों जिन्हें पूर्व में 10 वर्ष से अधिक नियमित सेवा होने के कारण पेंशन जारी की जा चुकी थी परंतु बाद में वर्कचार्ज सेवा को जोड़ने के बाद उनकी पेंशन पुनरीक्षित की जा चुकी है, आज एक दिवसीय धरना देकर उक्त। कर्मचारियों द्वारा विरोध जताते हुए पेंशन देन व कटौती बन्द की मांग की है। आज धरना देने वालो में खंडीय अध्यक्ष चंद्रमणि डोभाल, सचिव भगत सिंह ,सरंक्षक झुन सिंह पंवार,सलाहकार बलदेव सिंह,उपाध्यक्ष लाला नंद बडोनी,कोषाध्यक्ष रामकिशन ,महादेव बड़ोनी,ज्ञानू लाल,प्यारेलाल, रत्न लाल,बिहारी लाल,गिर बहादुर,नरेश कुमार, सबला लाल,रामगोपाल,सरदार सिंह,बृजना देवी, तारी देवी,विद्या देवी,जौली देवी,उर्मिला आदि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

