Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में 451 कैडेट्स ने दी एनसीसी की ‘बी ‘ सर्टिफिकेट परीक्षा।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।3 यू के बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी के द्वारा पी एम श्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में उत्तरकाशी और टिहरी के 26 विद्यालयों और महाविद्यालय के सीनियर डिवीज़न के 451 कैडेट्स ने बी प्रमाण पत्र परीक्षा दी l परीक्षा के तहत प्रथम दिन प्रैक्टिकल टेस्ट के तहत कैडेट्स की ड्रिल, वेपन टेस्ट, मिलिट्री सब्जेट्स तथा दूसरे दिन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया l

प्रेजिडिंग ऑफिसर कर्नल ए के बिश्नोई ने बताया कि एनसीसी के सीनियर डिवीज़न में दो वर्ष प्रशिक्षण के उपरांत बी प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित कि जाती है ओर बी सर्टिफिकेट धारक कैडेट्स को भारतीय सेना ओर अन्य केंद्रीय ओर राज्य सेवाओ में अधिमान अंक प्रदान किये जाते हैं इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन एल पी एस परमार, कै. विक्रम रावत, कै. संजय कुमार, ले. गीतांजलि, चीफ एडम ऑफिसर नवीन सिंह ढैला, सूबेदार गुरजीत सिंह, सूबेदार ए. सी त्रिपाठी, सूबेदार राज सिंह, सूबेदार चन्दन सिंह उपस्थित रहे

Related posts

महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पर्वतारोहण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान संस्थान की विशेषज्ञता और उपलब्धियां अद्वितीय:रेखा आर्या

Jp Bahuguna

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी – CM धामी

admin

You cannot copy content of this page