Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 85लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

 

 

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने आगामी लोकसभा चुनाव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध तरीके से सम्पन्न करवाने एवं जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद में निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने तथा सत्यापन न करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज 11.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी अमरजीत सिंह द्वारा अलग–अलग पुलिस टीम नियुक्त कर उत्तरकाशी मुख्य बाजार, जोशियाडा व ज्ञानसू क्षेत्र में भेजी गई।

पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन के रह रहे 79 बाहरी व्यक्तियों (किरायेदार/बाहरी व्यक्ति) के तथा किरायेदारों के सत्यापन न करवाने पर 05 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई। 95 लोगों के पुलिस स्त्यापान कर जांच हेतु भेजे गए।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सभी को *अपने किरायेदारों के शत–प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु जागरूक किया गया तथा बाहर से आकर मजदूरी, फड–फेरी करने व घरेलू नौकर के रूप में कार्य करने वालों से अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने की अपील की गई।

Related posts

बागवानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता: राजकुमार 

Arvind Thapliyal

चमोली:-करंट लगने से एक पुलिस कांस्टेबल, 3 होमगार्डो सहित 15 लोगो की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर।राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page