Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हेरिटेज एण्ड टूर गाईड ट्रेनिंग के तहत कर्णप्रयाग कालेज के छात्र पहुंचे आदिबद्री।

कर्णप्रयाग।उतराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से समर्पित मीडिया सोसाइटी ने हेरिटेज एण्ड टूर गाईड ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षुओं को आदिबद्री का भ्रमण करवाया। सोसाइटी के अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनर पंकज शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय ट्रेनिंग के लिए कर्णप्रयाग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य उतराखंड के युवाओं को यहां की सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश में प्रचारित-प्रसारित कर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। समर्पित मीडिया सोसाइटी की सचिव सीमा शर्मा के अनुसार यह ट्रेनिंग सामाजिक एवं पर्यावरणीय परिवर्तन के अंतर्गत सांस्कृतिक विरासत और धरोहर को संरक्षित करने का संदेश भी देती है। एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चंद्रावती टम्टा और कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल के साथ रविवार को 29 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण में प्रतिभाग का अवसर मिला। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक व्यावसायिक प्रशिक्षण जो स्वरोजगार से जुड़ा है। इसके माध्यम से उतराखंड आने वाले सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकेंगे।

Related posts

सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार और संस्कृति का विहंगम दृश्य… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दहशतगर्द गुलदार पर अब तीसरी आंख की नजर, गस्त भी बढी।

admin

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक

admin

You cannot copy content of this page