Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी शैक्षिक भ्रमण में छात्र/छात्राओं से हुये रूबरू।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रा० विद्यालय चिन्यालीसौड कुमराडा के कक्षा 04 व 05 के छात्र-छात्राएं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन से रूबरू हुये l

बच्चों के पठन- पाठन व नैतिक मूल्यों को विकसित किये जाने के साथ ही बच्चों का बौद्धिक व सर्वांणिक विकास स्तर बनाये रखने को लेकर आध्यापकों की अहम भूमिका होती है l यह बात मुख्य विकास अधिकारी ने शैक्षिक भ्रमण पर आये छात्र-छात्राओं के गुरुजनों से कही l उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सदाचार व सद्आचरण जैसी नितियों की शिक्षा प्रदान करना भी अत्यंत जरूरी है l अतः बच्चों के अन्दर अनुशासन व बोलने-चालने की गतिविधियों में सुधार लाये जाने के साथ ही बच्चों को मंच पर बोलने के अवसर प्रदान किये जाएं l इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को फ्रूटी भी वितरित की l

बता दें कि शैक्षिक भ्रमण पर आये बच्चों ने एनआईएम, कोर्ट, डाक घर आदि जगहों का भ्रमण कर अवश्य जानकारी प्राप्त की l

इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश चंद नौटियाल, आध्यापक जग्रनाथ बिजल्वाण आदि मौजूद रहे l

Related posts

विकास की योजनाये पहाड़ से बनाने के लिए रखा उपवास,समाजसेवी है चिंतित की एक गर्भवती महिला को भी नही बचा सकते…..

admin

ब्रेकिंग। गंगोत्री -गौमुख ट्रैक के पास बहे दो यात्रि खोजबीन और रेस्क्यू आपरेशन जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,देशभक्ति गीतमाला का किया गया प्रदर्शन

admin

You cannot copy content of this page