Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

16दिसम्बर विजय दिवस के रूप में मनाया जायेगा:डीएम

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिले में आगामी 16 दिसम्बर को विजय दिवस को भव्यरूप से मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में विजय दिवस के कार्ययोजना की रूपरेखा तय की।
बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विजय दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए जाए। जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रातः काल शहर के मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली जाए साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शौर्य पार्क ज्ञानसू में देश भक्ति गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी जाएं।इस मौके खेल विभाग द्वारा क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े सैनिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी,सीएमओ डॉ०आरसीएस पंवार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि० क०(नेवी) रंजीत सेठ,मेजर आरएस जमनाल,सूबेदार मगर सिंह 11जैक्लाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related posts

आस्था।उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और शिव महापुराण कथा में संत लवदास जी महाराज का प्रवचन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*चकराता महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित*

admin

विकास के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप, पेड़ों के कटान पर उठे सवाल,’विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं’ — समाजसेवी एवं ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page