Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने संभाली नगर निकायों के प्रशासक की कमान।

 

उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने नगर निकायों के प्रशासक के तौर पर ग्रहण किया पदभार।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने आज जिले के नगर निकायों के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शासन द्वारा गत 30 नवम्बर को जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के बोर्ड का कार्यकाल गत 1 दिसंबर को समाप्त होने के फलस्वरुप जिले के नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों हेतु जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आज जिले की नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी, नगर पालिका परिषद बड़कोट, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ और नगर पंचायत नौगांव तथा नगर पंचायत पुरोला के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

Related posts

युवक के जज्बे को सलाम ,बड़कोट एक दुकान मे मिला लगभग 4 फिट लम्बा सांप, मचा हड़कम्प,थैली में पैक कर छोड़ा जंगल,देखे वीडियो….

admin

भाजपा गैरसैण के विकास को संकल्पबद्ध, कांग्रेस का पहाड़ प्रेम नाटक:चौहान

admin

24 घंटे में प्रदेश में 85 लोगों की कोरोना से हुई मौत, 7028 नए कोरोना के संक्रमित मिले

admin

You cannot copy content of this page