Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं !आज दिनाँक 27 नवंबर 2023 को 112 द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मालदेवता- सुरकंडा रोड़ पर बाइक सवार 02 लोग देहरादून की ओर आते हुए अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम HC दीपक पंत के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटना थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव में हुई थी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिता- पुत्र व स्थानीय निवासी थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से दोनों व्यक्तियों के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण-*
1. गोविंद सिंह पुत्र श्री आनंद सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम – मरोड़ा सत्यों, चम्बा, टिहरी।
2. सुमित पुत्र गोविंद सिंह, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सीबीआई जांच के लिए यूकेडी करेगी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

admin

आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर को संपादक प्रो.तलवाड़ ने भेंट की ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका… पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

29 नवंबर से देहरादून विधानसभा परिसर के चारों ओर लागू होगी धारा 144  

admin

You cannot copy content of this page