Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

सैन्य धाम में चल रहे निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तय समय से पूर्ण होना चाहिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम दिसंबर के अंत तक सैन्यधाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करेंगे। मंत्री ने निर्माण के लिए बजट व्यवस्था पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है और पुनरिक्षित आगणन पर बजट जारी करने के लिए मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश के अमर शहीदों की याद में जल्द ही सैन्यधाम बनकर तैयार होगा।
विदित हो कि सैन्यधाम निर्माण की भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत पूर्ण हो गई है और सेना की तरफ़ से भी टैंक, एयरक्राफ्ट इत्यादि प्रदान किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, कर्नल बीएस रावत, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर कोठाल, अनुराग सिंह, लक्ष्मण रावत, परियोजना अधिकारी रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री धाम के कपाट…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हटी आचार संहिता…देंखे आदेश।

Arvind Thapliyal

दुर्घटना :सेलेरियो कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत, पांच घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page