Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :पुलिस ने डायट बड़कोट में चलाया जन जागरूकता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

जनपद की बड़कोट थाना पुलिस द्वारा जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में नशे/साइबर/पोक्सो/फायर/आपदा राहत/ यातायात के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया !
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट उत्तरकाशी के प्रशिक्षणाधीन अभ्यर्थियों को समाज में फैल रहे नशा/साइबर/पोक्सो/फायर/आपदा राहत/ यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई l विशेषकर समाज के युवा वर्ग में फैल रही विसंगतियों /नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन करने/साइबर अपराध की रोकथाम एवं महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया l तथा हेड कांस्टेबल पंकज नेगी द्वारा फायर व हेड कॉन्स्टेबल सतेंद्र द्वारा आपदा से संबंधित(SDRF) विस्तृत जानकारी दी गई! इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संदीप निगम, सुबोध बिष्ट व अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवम यातायात प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक दीप्ति जगवान आदि उपस्थित रहे l

Related posts

उत्तरकाशी:मन्दिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा

admin

भाजपा पूर्व विधायक लोनिवि ई.ई.पर जमकर बरसे ,20 अगस्त तक दिया समय,क्षेत्र में काम न हुआ तो 21 से होगा विरोध प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर….

वेडिंग इन उत्तराखंड : केदारघाटी में ऊखीमठ बना दूसरा वेडिंग डेस्टिनेशन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page