Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने आवास परिसर में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related posts

आस्था।गृभगृह से बाहर निकले धयेश्वर नाग श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में रोटेशन व्यवस्था पर घोड़ा-खच्चर संचालकों का विरोध, भेदभाव का लगाया आरोप…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग कालेज में नैक प्रोत्साहन धनराशि से क्रय किया एलईडी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page