Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देहरादून नगर निगम व झंझरा,रायपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्कूलो में अवकाश,भारी बारिश ,पढ़े पूरी खबर…..

देहरादून।

ज़िलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग,द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए देहरादून नगर निगम क्षेत्र के आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 08.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

07 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया हैवर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती हैइससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।अतएव, समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 08.08. 2023 को बन्द रहेंगेमुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ब्रेकिंग। भटवाड़ी के सिल्ला गांव में आगजनी की घटना आवासीय मकान पर लगी भयानक आग प्रशासन घटनास्थल के लिये हुआ रवाना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

“मैं हिंदू धर्म के ब्राह्मण जाति से हूँ, मस्जिद निर्माण जैसा कोई काम मैं कैसे कर सकता हूँ:-गणेश जोशी

Jp Bahuguna

यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया अनुबंध

admin

You cannot copy content of this page