Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिए आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
बड़कोट /उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सोमवार को पुरोला एवं ब डकोट तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
पुरोला में अधिकारियों की बैठक लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित को राहत पहॅॅंुचाने के काम में जुटे रहें। उन्होंने पसिंपत्तियों और ख्रेती को हुए नुकसान को तुरंत सर्वेक्षण कर प्रभावित को बिना किसी देरी के अनुमन्य अधिकतम सहायता उपलब्ध कराएं। इस काम की नियमित समीक्षा की जाएगी और शिथिलता व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी  कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पुरोला तहसील के स्वील गांव, बिन गदेरा, बिंगसी छानी सहित विभिन्न जगहों पर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाए जाने हेतु अधिकारियों को हिदायतें दी।
जिलाधिकारी ने बड़कोट तहसील के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र गंगनानी में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। यहां करीब 21 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गंगानी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों को दी गयी सहायता की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों एवं राहत कार्यों सहित खतरे की जद में आये मकानों की सुरक्षा के लिए जरूरी कार्य अविलंब शुरू शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी दौरा कर विद्यालय को सुरक्षित करने के उपायों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और इस संबंध में योजना तुरंत स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने की अपेक्षा की।
निरीक्षण के इस दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

सरकार जनता के द्वार- जिलों में कैबिनेट मंत्रियों के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम किये गए तय,पढ़े पूरी खबर……..

admin

बड़ी खबर। रिजोर्ट में युवती के मौत मामले पर होगी एस आई टी जांच।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री- पुरोला विधानसभा में दीपक के समर्थकों में भारी उत्साह, ढोल – नगाड़ों की थाप पर झूम उठे समर्थक, पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइ…….

admin

You cannot copy content of this page