Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुर्घटना :सेलेरियो कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत, पांच घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां हुई एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व SDRF की आवश्यकता होने पर बुलाया जाएगा।
उक्त घटना का संज्ञान सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया और आदेशित किया कि चूंकि यह वाहन दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की है तो दुर्घटना में SDRF की आवश्यकता अवश्य होगी। तो बिना किसी विलम्ब के SDRF की रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया जाए।

उक्त आदेश के अनुपालन में SDRF की रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप- निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कर से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे ,जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल आये हुए थे।

*घायलों का विवरण* :-

1)आकाश ,आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2) प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी उपरोक्त
3) अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त
4) शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त
5) मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी उपरोक्त

*मृतकों के विवरण* :-

1) राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2) राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त है !

Related posts

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

Arvind Thapliyal

जनपदीय विज्ञान महोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी धरासू में पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न अध्यक्ष जिला पंचायत बिजल्वाण ने विभाग को दी 51हजार की धनराशि और सभी छात्र छात्राओं को दी बधाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विश्व विद्यालय ने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का किया गलत मुल्यांकन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page