Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ यमुना से मांगी पुनः मोदी को पीएम बनाने की मन्नत

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बड़कोट मंडल के कार्यकर्ताओं ने माँ यमुना के मायके खरसाली (खुसीमठ )में पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन माँगा !खरसाली माँ यमुना का शीतकालीन प्रवास भी है, यहां यमुना जी का भव्य मंदिर स्थित है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में प्रार्थना कर यमुना जी से नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत मांगी महा संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कालिंदी मंडल का भ्रमण किया गया इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्र की विभिन विकास योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई !तथा लोगों से प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने की अपील की गई , इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता रावल आशीष उनियाल यमुनोत्री, मंदिर पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर जयाङा , भरत रावत, इंजीनियर रमेश रावत ,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुलमा देवी , चैन सिंह रावत आदि लोग उपस्थित थे! सभी कार्यकर्ताओं ने मां यमुना से नरेंद्र मोदी को आगामी प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की!वहीं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत कालिंदी मंडल भाजपा करतकर्ताओं ने नगाणगांव शक्ति केंद्र के नंगाण गाँव, थान, मसाल गाँव, किसाला, खाण्ड के सभी बूथों पर घर घर जाकर मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के बारे में एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाकर समझाया कि मोदी सरकार की हर योजना से गरीबों को लाभ मिल रहा है, मोदी के समर्थन में 9090902024 पर सभी लोगों से मिस्ड करने की अपील की गई ।कार्यक्रम में भाजपा कालिंदी मंडल शक्ति केंद्र नंगाण गाँव के प्रभारी रणवीर रावत ,कालिंदी मंडल के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना राणा, मंडल के कोषाध्यक्ष राम कुमार डिमरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण राणा मंडल महामंत्री (महा जनसंपर्क अभियान के मंडल संयोजक और प्रभारी) रामप्रकाश जुडियाल , बूथ अध्यक्ष धनवीर सिंह चौहान, मंडल मीडिया प्रभारी यशपाल पंवार ,मंडल मंत्री अजय रावत ,जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती कमला जुड़ियाल,पन्ना प्रमुख श्रीमती रीता जुडियाल आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उस्थित थे।

Related posts

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस की “मनरेगा बचाओ” प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Team Yamunotri Express

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी कब्बडी की मेजबानी मिली साहिया कालेज को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लालटेन के सहारे डीएम ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण 

admin

You cannot copy content of this page