Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जनता के समर्थन से 2024 में पुनः देश के पीएम होंगे नरेंद्र मोदी :सतेन्द्र राणा

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान से लोग जुड़ रहे हैं व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समर्थन जनता द्वारा किया जा रहा है उससे यह सुनिश्चित हो गया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री होंगे !भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने आज यहां नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवार, विशिष्ट ब्यक्ति सम्पर्क कार्यक्रम का शुभारम्भ किया !जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण की जिन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उनसे समाज का हर ब्यक्ति लाभान्वित हो रहा है, तथा भाजपा का सबका साथ -सबका विकास का नारा सार्थक हो रहा है !राणा ने कहा कि विपक्ष के दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं, लेकिन जनता भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में यह भलीभांति समझ चुकी हैं कि देश की बागडोर सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए मोदी के हाथों में सुरक्षित है !भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बड़कोट मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के विभिन वार्डो में विशिष्ट परिवार, विशिष्ट ब्यक्ति जनसम्पर्क के तहत डॉ जयदेव राणा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सरत सिंह रावत, शिक्षक राजेंद्र सिंह असवाल, जनक राणा, महिपाल सिंह असवाल, गिरी महाराज पूर्ण सिंह राणा, जबर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह, लोक गायक सुंदर प्रेमी सहित दर्जनों विशिष्टजनों से सम्पर्क कर मोदी के लिए समर्थन माँगा !उन्होंने 9090902024 पर लोगों से सम्पर्क कर मिस्ड कॉल करने की अपील की !राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में बड़कोट मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रोंटा, मंडल उपाध्यक्ष रेखा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नागेंद्र गुलेरिया, शांति बेलवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता अतोल सिंह रावत, मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, उपेंद्र जयाडा, कबीन चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे !

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल इस तारीख को होगा घोषित…

Arvind Thapliyal

नगरपालिका बड़कोट के विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कही बड़ी बात अपने वादों और दावों का पत्रकार वार्ता में किया खुलासा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर मेहरबान बिष्ट ने लिया ग्राउंड जीरो पर चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page