Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल होने पर आज महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बड़कोट व कालिंदी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर जाकर आमजन से सम्पर्क किया !कालिंदी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्यालब के कुर्सिल, सुकन, स्यालब और फूलदार,गौल सभी बूथों पर घर घर जाकर मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के बारे में लोगों को जानकारी दी एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाकर लोगो से जानकारी प्राप्त की और लोगों को समझाया की कि मोदी सरकार की हर योजना से गरीबों को किस तरह लाभ मिल रहा है।जबकि बड़कोट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण बूथ 121,122,123 व 124 घर घर जाकर प्रधानमंत्री के समर्थन में 9090902024 पर मिस्ड कॉल करने व जनहित की योजनाओ की जानकारी का कार्यक्रम किया गया ! दोनों मंडलो के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर जयाङा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, मंडल महामंत्री अमित रावत, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुलमा देवी , पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर रावत ,मंडल महामंत्री (महा जनसंपरक अभियान के मंडल संयोजक और शक्तिकेंद्र स्यालब के प्रभारी) रामप्रकाश जुडियाल ,मंडल मीडिया प्रभारी यशपाल पंवार ,मंडल मंत्री अजय रावत ,श्रीमती कमला जुड़ियाल आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उस्थित शामिल रहे ।

Related posts

पहल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली आपदा राहत के लिये अपना एक माह का वेतन देंगे… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कफनौल में ऐतिहासिक ध्याणि मिलन समारोह,बाबा बौखनाग धयेश्वर नाग रूद्रेश्वर महादेव सहित 12देवी देवताओं को सोने और चांदी के निशाने हुये भेंट … पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सावधान।कल डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात,महापंचायत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसपी उत्तरकाशी ने किया गया ब्रिफ,डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात… पढ़े

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page