Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम पौड़ी राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा :कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

यहां देर रात को एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए !देर रात को पुलिस थाना श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल द्वारा धौंस कोट -खिर्सू मोटर मार्ग पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक i10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त दुर्घटना में अंकित राणा (घायल),शशांक बहुगुणा (घायल) सुशील चौहान (घायल)तीनों घायल हुए हैं, जबकि कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष की मृत्यु हो गई !
समस्त निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी गढ़वाल हैं !

Related posts

* जनपद में नशे का बढ़ता कारोबार , 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, S.P.ने टीम को पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा

admin

गड़बड़झाला।रिजॉर्ट मालिक ने काट डाले हरे पेड़, यमुना नदी तक बेरोकटोक बना डाली सड़क अफसर साधे हैं मौन, स्थानीय नागरिक दफ्तरों के काट रहे चक्कर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विधानसभा के हर गाँव को किया जायेगा सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी और मास्क है जरूरी-केदार सिंह रावत

admin

You cannot copy content of this page