Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री हो तो ऐसा-…रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुन रहे हैं,और रात्रि विश्राम एक होम स्टे में किया, पूरी खबर…..

*उत्त्तरकाशी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ग्राम नेताला, उत्तरकाशी में गांव वालो के साथ रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुन रहे हैं*

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु ग्राम नेताला में भागीरथी नदी किनारे स्थित होमस्टे पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री  धामी ने ग्राम वासियों का हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ग्राम नेताला वासियों के साथ रात्रि चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी फीडबैक ली

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच में बैठकर प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुना  एवं समस्या के निदान हेतु अधिकारियों के निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास हेतु नेताला गांव के गंगा तट पर स्थित होम स्टे ‘ आनन्द गंगा’ पहुँचे, होम स्टे की स्वामिनी प्रियम्बदा बिज्ल्वाण व उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का परम्परानुसार भव्य स्वागत किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

हादसा:ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

admin

मजदूर दिवस पर यमुनोत्री यात्रा मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग,रोटेशन व्यवस्था पर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जनपद मुख्यालय में पुलिस फायर व एलआईयू की टीम ने किया गया विभिन्न कोचिंग सेन्टर का सुरक्षा ऑडिट और उत्तरकाशी मे कोचिंग संस्थानो का सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस व फायर की टीम….

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page