Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

यमुनोत्री :- डराने और चौंकाने वाले है हार्ट अटैक के आंकड़े ,दर्शन को आये 3 तीर्थयात्रियों की हाट अटैक से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
यमुनोत्री धाम के दर्शन को आये तीन श्रद्धालुओं की हाट अटैक से मौत हो गयी,गुजरात,तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश से आये श्रद्धालु की जानकी चट्टी और बड़कोट में चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया । इधर डराने और चौंकाने वाले है हार्ट अटैक के आंकड़े,यात्रा शुरू होने से गुरुवार तक 27 श्रदालुओं की मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण के बाबजूद भी हाट अटैक से मौत का सिलसिला कम होने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को तीन श्रद्धालुओं की मौत ने यात्रा पर लगे विभागों की नींद उड़ा दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यात्री पटेल पुरुषोत्तम भाई पुत्र श्री गोकल चन्द उम्र 56 वर्ष निवासी मैसाणा थाना मैसाणा जिला मैसाणा गुजरात की दर्शन के बाद वापसी बड़कोट एक होटल में तबियत खराब हो गयी जबकि खरादी में दर्शन से पहले पी श्रीनिवासन पुत्र श्री वी० पेरुमल निवासी चेनन्डा कपन बेल्लोर थाना चेनगकपन जनपद गुदियातम बैल्लोर तमिलनाडू की एक होटल में स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके बाद सी एच सी बड़कोट में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरा तीर्थयात्री मोहन यादव पुत्र श्री लट्ट यादव उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम चिन्तामन चक जिला देवरिया उ0प्र0 को सांस लेने में दिक्कत आयी जिसके बाद उन्हें जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
थाना प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि यमुनोत्री दर्शन को आये तीन पुरुष श्रद्धालुओं की मौत हो गयी,पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही कर परिजनों को उनका शव सौंप दिया गया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जल जीवन मिशन की बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंताओं के डीएम ने दिए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

admin

उत्तरकाशी:एस0डी0एम0 पुरोला एवं क्षेत्राधिकारी बडकोट ने जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन को किया जागरुक

admin

You cannot copy content of this page