Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

चौथे दिन भी रेस्क्यू नहीं हुआ कलिन्दीखाल ट्रैक से मृतक गाइड का शव, ट्रैकिंग एशोसिएशन ने विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

कलिन्दीखाल ट्रैक पर चार दिन पूर्व मृत हुए गाइड का शव आज भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका है !रेस्क्यू करने गया दल अभी बीच रस्ते में ही पहुंच पाया है !आज ट्रैकिंग एसोसिएशन व होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान से कालिंदी खाल में रैथल निवासी विपिन्दर राणा के पार्थिव शरीर को लाने के लिये मुलाकात की । ट्रैकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने कालिंदी खाल में स्थानीय गाइड की हार्ट अटैक से मृत्यु के बारे में विस्तृत बात रखी व मांग रखी कि सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से पार्थिव शरीर को लाया जाए। विधायक ने कहा कि वे लगातार शासन से संपर्क में है। उन्होंने आज गृह सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी व एसडीआरएफ कमांडेंट रिद्धिमा अग्रवाल से भी फ़ोन पर वार्ता कर हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने की कार्यवाही का प्लान साझा किया।आपदा प्रबंधन अधिकारी, एसडीआरएफ की टीम व सभी ट्रैकिंग व्यबसायियों के साथ बैठक कर मौसम साफ होते ही सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से शव लाया जाएगा।विधायक ट्रैकिंग एशोसियेसन को पूर्ण आश्वस्त किया है कि शासन प्रशासन लगातार समन्वय, संवाद बनाये हुए है। नार्थ हिमालयन ट्रैकिंग कंपनी के पोर्टर, गाइड अभी तक नंदनवन तक पहुँच चुके है।प्रतिनिधि मंडल में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अवदेश भट्ट, विष्णु सेमवाल, दीपेंद्र पंवार, मनोज रावत, प्रकाश भद्री, उम्मेद पंवार, विपिन, अजय पुरी, सुभाष कुमाई , सुरेश राणा,भागवत सेमवाल, संजय पंवार सहित अन्य शामिल रहे।

Related posts

मोदी सरकार ने किया देश का सर्वांगीण विकास: सत्येन्द्र राणा।

Arvind Thapliyal

बड़कोट:- आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला , हाथ हुआ फेक्चर , हायर सेंटर रैफर..पढ़े पूरी खबर….

उत्तरकाशी:जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों पर संचालित “निःशुल्क जांच योजना” के तहत लाभ उठायें आम जनमानस:-सीएमओ

admin

You cannot copy content of this page