Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर टूटने का भ्रामक विडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चमोली

 

सोमवार को फेसबुक सोशल साइड पर रोहित राजपूत रोहित के पेज से एक भ्रामक एवं विचलित करने वाला विडियो अपलोड हुआ जिसमें “श्री बद्रीनाथ धाम में टूटा ग्लेशियर पानी की तरह बहने लगी बर्फ लोगों में मचा हड़कप कई लोग लापता PleaseFollowme” लिखकर पोस्ट किया गया था। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त विडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने व झूठी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला को तत्काल अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महोदय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्द थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 16/23 धारा 420/469/505(1)(b) भादवि व 54 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 बनाम रोहित राजपूत रोहित पुत्र वीरपाल, निवासी कोटियापुर पीथनापुर फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुमित बन्दुनी द्वारा सम्पादित की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि जनपद में श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा सकुशल संचालित की जा रही है। चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

दो माह से बंद बड़कोट–देहरादून रोडवेज सेवा पर फूटा जनाक्रोश, जय हो ग्रुप ने बस संचालन जल्द शुरू करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री के जनता दरवार में उठी 2019 में आई भीषण आराकोट आपदा की आवाज , मिला आश्वासन…

admin

उत्तरकाशी- स्मैक डीलर मुस्कान गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद 17 घंटे में फिर पकड़ा गया,पढ़े खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page