Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :भंकोली इकोक्लब के छात्रों ने डोडीताल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

राजकीय इंटर कालेज भंकोली के इकोक्लब छात्रों ने उच्च हिमालयी झील डोडीताल (समुद्र तल से 3050 मीटर पर ऊंचाई पर) इस वर्ष की थीम हमारे ग्रह में निवेश विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें यूकोस्ट के वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. मनमोहन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन वैश्विक समाज के समक्ष मौजूद सबसे बड़ी चुनौती है एवं इससे निपटना वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता बन गई है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने का कोई इलाज नहीं है। इसके बारे में सिर्फ जागरूकता फैलाकर ही इससे लड़ा जा सकता है। हमें अपनी पृथ्वी को सही मायनों में ‘ग्रीन’ बनाना होगा व अपने आस-पास के वातावरण को प्रदूषण से जितना मुक्त रखेंगे, इस पृथ्वी को बचाने में उतनी ही बड़ी भूमिका निभाएंगे।वानिकी एवं जीआईएस विशेषज्ञ संतोष रावत ने छात्रों को वनों के पारिस्थितिकीय महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने डोडीताल के जैव तथा अजैव घटकों की प्रायोगिक जानकारी छात्रों को प्रदान की। इस अवसर पर स्थानीय व्यक्ति श्वेताम्बर खंडूरी, दिवान सिंह पंवार व छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर स्वच्छता ड्राइव में हिस्सा लिया। इको क्लब के छात्रों में सौरभ, रोहित, अमन, आयुष, प्रियांशु, हिमांशु आदि उपस्थित उपस्थित थे।

Related posts

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

admin

*उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ*

admin

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटी,प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण एव पैदल निरीक्षण,केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page