Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने यात्रियों को किये फल वितरण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जानकी चट्टी me यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को फल वितरण व जूस पिलाकर उनका स्वागत सत्कार किया |भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज मां यमुना जी के कपाट खुलने के उपलक्ष में मां यमुना जी के दर्शन को आये सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की,तथा उनको क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया, माँ यमुना की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होने के पश्चात जानकीचट्टी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत यात्रियों को फल वितरण कर और जूस पिलाया गया ।कार्यक्रम मे युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र रावत ,नवीन चौहान ,जिला महामंत्री रितेश रावत ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान , प्रदीप मसेटा ,कविन चौहान ,मयंक राणा ,आशीष रावत ,दीपक रावत, प्रीतम चौहान सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज में सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु स्नातक स्तर पर समर्थ पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ शुरू।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:-युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , एक की घटना स्थल पर मौत, जबकि 4 लोग हुए घायल ….पढ़े पूरी खबर।

admin

You cannot copy content of this page