Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी: दर्दनाक सड़क हादसा, रेंज अधिकारी की मौत, दो वन कर्मी गम्भीर घायल,पढ़े पूरी खबर……..

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी में संगमचट्टी मोटरमार्ग पर वन विभाग का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जाने से बाड़ाहाट रेंज के रेंजर की मौके पर मौत हो गयी। वंही फोरेस्टर और फारेस्ट गार्ड इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल लाया गया है जंहा इनका इलाज चल रहा है। हादसे में घायल फोरेस्टर को देहरादून रेफर किया गया है। घटना के दौरान रेंजर की दर्दनाक मौत से पूरे वन विभाग में शोक की लहर है। मृतक रेंजर उत्तरकाशी के गजणा पट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है।

– सीएमएस जिला अस्पताल डॉ बी एस रावत ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल लाया गया जिसमें एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पेटवाल ने बताया कि वन विभाग के वाहन के पलटने की सूचना मिलते ही 108 व पुलिस ,एसडीआरएफ के जवान मौके के लिए रवाना हो गए थे। रेंज अधिकारी की मौत की सूचना दुःखद घटना है।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ,डीएम ने स्वनिधि योजना की दी विस्तार से जानकारी

admin

उत्तरकाशी:डीएम ने किया यमुनोत्री पैदल मार्ग व यमुनोत्री धाम में यात्रा ब्यवस्थाओं का निरीक्षण

admin

सरकारी राशन का बड़ा खेल-राइस मील का टैग गायब,खराब चावल भेजकर गरीब व आम जनता के जीवन के साथ हो रहा खिलवाड़,पढ़े पूरी खबर……..

admin

You cannot copy content of this page