Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

धाम क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी ,पुलिस के लिए चुनौति,पढ़े पूरी खबर……

उत्त्तरकाशी। …
। यमुनोत्री क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी सहित मटन और अन्डा आने का मामला सामने आया है , स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत की है ,पुलिस अधीक्षक ने इसमें कार्यवाही का भरोसा दिया है।
मालुम हो कि यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने के लिए महज चन्द दिन रह गये , प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर दौरे किये जा रहे है । इस बार जानकीचट्टी में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मुख यमुनोत्री क्षेत्र के जानकीचट्टी , खरसाली, फूलचट्टी , हनुमानचट्टी, रानाचट्टी और स्यानाचट्टी के होटलों में भारी अग्रेंजी शराब का जकीरा होने की शिकायत की है , ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले ट्रकों में अग्रेंजी शराब आ रही है जो धाम की पवित्रता को धुमिल करने का कार्य हो रहा है। पंच पण्डा समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में मांस मदिरा में प्रतिबन्ध होना चाहिए । उन्होने कहा अवैध तौर पर अग्रेंजी शराब का आना यमुनोत्री धाम की छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नषा की प्रवृत्ति नये युवाओं मेें आ रही है इसके लिए एक्शन होना चाहिए।

यमुनोत्री Express ब्यूरो

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आईटीबीपी के अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग

admin

उत्तरकाशी:घायल व चोटिल जानवरों के हमदर्द हैं पत्रकार-समाजसेवी थपलियाल, अब तक करवा चुके हैं डेढ़ दर्जन से अधिक जानवरों का उपचार

admin

विकास योजनाओं को लेकर 205 शिकायतें हुई दर्ज ,जिसमें अधिकांश शिकायतों का निवारण मौके पर

admin

You cannot copy content of this page