Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्यूणी अग्निकांड अपडेट:-डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ढाई से नौ साल की मासूम बच्चियां थी जान गवाने वाली

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूणी/देहरादून

 

कल त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाली मासूम बच्चियों की उम्र ढाई से नौ साल के बीच है।स्थानीय लोगों ने त्यूणी फायर बिग्रेड कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सबके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देर रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं। देर रात में घटना स्थल पर पंहुची। दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू जारी है।
मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में कल 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी । स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Related posts

भंडारस्यू एकता का प्रतिनिधियों ने फूंका बिगुल होगी महापंचायत 

admin

बड़ी खबर।सिलक्यारा में 4 जनवरी से भागवत कथा, देवी भागवत और शिवपुराण एक साथ होगा। राकेश ब्यास।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page